मेरा परिवार
मेरे परिवार में चार लोग है। मेरी एक बड़ी बहन है। उनका नाम तन्वी है। वह इक्कीस साल की है। मैं घर की सबसे छोटी हूँ। मेरी माता का नाम अरुणिमा है और मेरा पिता का नाम मनीष है। मेरे माता पिता शिकागो में रहते है। तन्वी भी उनके साथ रहती है। मेरी माता और मेरे पिता, दोनों इंजीनियर हैं। मेरे पिता हर दिन काम पर जाते है। वह फोर्ड के लिए काम करते है। मेरी माता काम के लिए यात्रा करतीं हैं। मेरे बहन शिकागो में काम करती हैं । मेरी बहन मिशिगन से अभी ग्रेजुएट करी थी। मेरे परिवार को यात्रा बहुत पसंद है। सब लोग चश्मे पंथी है। मेरी माता बहुत बातूनी और अक़्लमंद हैं । वह घर से भी काम करती है। मेरे पिता गंभीर और समजदार हैं । मेरी बहन खुशमिज़ाज हैं । मैं जब उनसे मिलने शिकागो जाती हूँ तब वह मेरे लिए बहुत अच्छा खाना बनाते है और हम सब बाहर घूमने जाते हैं। मैं अपने परिवार को बहुत प्यार करती हूँ।
तुमहारे परिवार में बाकी के लोग कहाँ रहते हैं ?
ReplyDeleteमेरे दादी और दादा भारत में रहते हैं। मेरी नानी संत लूईस में, मेरे मौसी और मौसाजी के साथ, रहती हैं।
Delete