मेरा घर बहुत सुंदर है। यह घर बड़ा और साफ है। एक बड़ा पिछवाड़ा और खूबसूरत बगीचा है। पिछवाड़े में बहुत पेड़ और रंग-बिरंगे फूल है।यह घर हवादार है क्योंकि बहुत ज्यादा खिड़कियां है। आधी खिड़कियां सड़क के सामने है और आधी पिछवाड़े की तरफ हैं। घर की पहली मंज़िल पर बड़ी रसोई है। मैं सफाई पसंद हूँ और मैं हर दिन बर्तन और घर को साफ करती हूँ। एक पढ़ने का कमरा भी है। बैठक और रसोई के बीच में खाने का कमरा है। बैठक के अंदर दो छोटे गलीचे, एक तख्तपोश, और पांच गद्दियां है। दूसरी मंज़ल पर तीन कमरे और तीन गुसलखाने है। कमरे के अंदर एक बिस्तर, अलमारी, और कुर्सी है। घर से आसानी से बस अड्डा, खाने की दुकान, दफ्तर, और बाजार जा सकते हैं। घर शांत सड़क पर है। पानी और बिजिली मासिक किराये में शामिल है, जो $९०० है।
No comments:
Post a Comment